सिमडेगा कॉलेज में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित
सिमडेगा, अगस्त 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से हर घर तिरंगा 2026 कार्यक्रम के तहत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बताया गया कि यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत देशभर के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिमडेगा कॉलेज में भी विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के तहत कॉलेज में 12 अगस्त को क्विज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता और 13 अगस्त को तिरंगा: भारत की एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक विषय पर निबंध लेखन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.