सिमडेगा, मार्च 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के युवाओं ने भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में युवाओं ने अनेक महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें जल प्रदूषण एवं उससे बचाव, भूकंप से पूर्व चेतावनी प्रणाली, फसलों को जानवरों से बचाने के उपाय, हाइड्रोलिक लिफ्ट का कार्य सिद्धांत, ग्रहण के कारण, हवा को स्वच्छ रखने के तरीके, पाचन क्रिया एवं हृदय की कार्यप्रणाली, तथा चंद्रयान का मॉडल विशेष रूप से सराहनीय रहे। प्रदर्शनी के दौरान प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी। उनके आत...