सिमडेगा कॉलेज में जश्न-ए आजादी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मना
सिमडेगा, अगस्त 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज में 80वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जश्न-ए आजादी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य देवराज प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान हमें गौरवान्वित और प्रेरित करती है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।प्रो. प्रसाद ने कहा कि हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। मौके पर कॉलेज के विभिन्न संकायों के छात्रों द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये गये। साथ ही आजादी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर भाषण का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.