रांची, जून 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत इस वर्ष आयोजित होने वाली जिला और राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी का दायित्व रांची विश्वविद्यालय के सिमडेगा कॉलेज को सौंपा गया है। कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. अतेंद्र कुमार को इस आयोजन के लिए राज्य समन्वयक (स्टेट को-ऑर्डिनेटर) बनाया गया है। बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान क्षमता व नवाचार की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक शोध व नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।डॉ. अतेंद्र कुमार ने झारखंड के सभी जिलों के स्कूलों, शिक्षकों व विज्ञान-प्रेमियों से इस कार्यक्रम में सक्रिय और उत्साह...