सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की शुरुआत की जा रही है। जिले के चयनित 300 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योजना के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में 18,000 रुपए की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाई जाएगी। इस कार्य की जिम्मेदारी पीएचडी विभाग को सौंपी गई है। जिले में भूजल को बढ़ावा देने के लिए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि गर्मी के मौसम में कई ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में हैंडपंप व कुएं सूखने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसे में वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को स्थिर रखने में यह योजना कारगर साबित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.