सिमडेगा के फादर फ्रांसिस मिंज बने रांची जेसुइट प्रोविंस के नए प्रोविंशियल,
सिमडेगा, सितम्बर 5 -- सिमडेगा। सोसाइटी ऑफ जीसस के सुपीरियर जनरल रेव. फादर आर्तुरो सोसा, एसजे ने रेंगारीह मुंडलटोली निवासी फादर फ्रांसिस मिंज को रांची जेसुइट प्रोविंस का नया प्रोविंशियल नियुक्त किया है। इससे सिमडेगा में खुशी की लहर है। विधायक भूषण बाड़ा और विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने फा फ्रांसिस को बधाई दी है। फादर फ्रांसिस की कहानी किसी प्रेरक अध्याय से कम नहीं है।
फादर फ्रांसिस का जीवन जिले के रेंगारीह पल्ली के बाघचट्टा पंचायत के मुंडलटोली में जन्मे फादर डॉ. फ्रांसिस मिंज, एसजे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में पूरी की। वर्ष 1982 में रेंगारीह हाई स्कूल से मैट्रिक और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुरोहिताई का मार्ग चुना। वर्ष 1984 में हजारीबाग के सितागढ़ा में यीशु संघ में प्रवेश लिया और 21 जून 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.