सिमडेगा के प्रवासी मजदूर की केरल में मौत
सिमडेगा, सितम्बर 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीह पोस्ट टैंसेरा निवासी महावीर मांझी नामक मजदूर की मौत केरल में हो गई। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। कहा गया कि महावीर केरल में मशीन से लकड़ी कटने का काम कर रहा था। दो दिन पूर्व में अचानक महावीर मांझी का तबियत ख़राब हो स्थिति को देखते हुए अन्य साथियों द्वारा त्रिशूर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। इधर परिजनों ने मृतक के शव को लाने की गुहार लगाई है। मामले में संज्ञान लेते हुए डीसी कंचन सिंह ने भी शव को केरल से मंगाने का आश्वासन दिया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.