सिमडेगा, मई 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा के शहरी क्षेत्र के अलावे प्रखंडों के सड़कों में इन दिनों लावारिश पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। लावारिश पशुओं के सड़कों के बीचो बीच आने से वाहन चालक काफी परेशान रहते हैं। वहीं कोई छोटी मोटी दुर्घटना भी होती रहती है। कई बार तो ये मवेशी अथवा बकरी गडि़यों के चपेट में आ जाते हैं। चपेट में आने के बाद मवेशी अथवा बकरी मालिक वाहन चालक से ही हार्जना वसुलते हैं। इन दिनों ये मवेशी 24 घंटों शहर के मुख्‍य सड़कों के इर्द गिर्द सड़कों पर घुमते रहते हैं। रात को खुला छोड़ देने से दुकान के आस पास भी ये मवेशी शौच कर गंदगी फैला देते हैं। लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इन मवेशियों को जब्‍त करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है।

क्‍या कहते हैं नप के ईओ नप द्वारा लावारिश मवेशियों को पकड़ने के लिए समय समय...