सिमडेगा, नवम्बर 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा की टॉयलेट एचीवर वूमेन के रुप में अपनी पहचान बनाने वाली दोरोथिया केरकेट्टा का निधन हो गया। उनकी अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव करंगागुड़ी में किया गया। बताया गया कि दोरोथिया पिछले कुछ महीने से बीमार चल रही थी। वे पैरालिसिस का शिकार हो गई थी। इसी क्रम में गुरुवार की रात घर में ही उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनके निधन पर जिले में शोक की लहर है। लोगों ने कहा कि दोरोथिया ने सिमडेगा को एक अलग पहचान दी थी। बता दें कि पूर्व मुखिया दोरोथिया केरकेट्टा सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। रिटायर्ड होने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचीं, तो उन्होंने गांववालों को शौच के लिए खुले में जाते देख उन्हें बेहद तकलीफ हुई थी। उन्होंने गांव में शौचालय बनवाने की कोशिश शुरू की। उस समय उन्हें कहीं से मदद नहीं मिली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.