फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मनरेगा अब खत्म होने की कगार पर है। इसके स्थान पर वीबीजीरामजी जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। यही वजह है कि कभी मनरेगा मजदूरी का ग्राफ जहां 20 हजार के आस पास होता था वह अब 567 पर ही सिमटकर रह गया है। मनरेगा साइट के आंकड़े बताते हैं कि जनपद में कई ग्राम पंचायतों में तो मनरेगा में काम ही नहीं हुआ है। बड़े स्तर के ब्लाकों मे गिने चुने मजदूरों को ही काम मिल सका है। जाब कार्ड धारक प्रधान और सचिवों के पास रोजगार के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें यही बताया जा रहा है कि जुलाई माह से जब वीबीजीरामजी में काम होगा तब बेहतर रोजगार मिल सकेगा। मनरेगा का काम लगभग पूरी तौर पर सिमट गया है। अफसर भी मनरेगा के काम में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। क्योंकि आने वाले समय में वीबीजीरामजी को पूरी तैयारी के साथ प्रभावी किय...