सिमटिमड़ा गांव में एक माह बाद आई बिजली
रांची, मई 29 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरियागढ़ पंचायत अंतर्गत सिमटिमड़ा गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। ट्रांसफार्मर लगने से गांव में करीब एक माह बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण गांव में लंबे समय से बिजली बाधित थी। इससे पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी हो रही थी।तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल और झामुमो पंचायत सचिव रोबट आईंद के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पहल की जा रही है। रोबट आईंद ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.