मधुबनी, फरवरी 7 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। सिमकार्ड बेचने के दौरान सुरक्षात्मक पहलू का ध्यान नहीं रखने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस आशय की कड़ी हिदायत एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरिनारायण जाट ने मधवापुर में विक्रेताओं को दी। वे शनिवार को सीमकार्ड विक्रेता व साइबर कैफे संचालकों के साथ एसएसबी कैंप में बैठक कर रहे थे। साइबर अपराध व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए, ग्राहक के सभी संबंधित कागजातों की गहन पड़ताल करने के बाद ही उन्हें फोन का कनेक्शन मुहैया कराने की हिदायत विक्रेताओं को अधिकारी ने दी। इसके अलावा नकली खाद्य सामग्री, मादक पदार्थों की तस्करी, फेक करेंसी, मानव तस्करी जैसे संवेदनशील विषयों पर भी चर्चा कर बैठक में शामिल सुरक्षा अधिकारियों ने व्यवसायियों को जरूरी निर्देश दिये। सहायक कमांडेंट दर्पण कुमार दुहन, मधवापुर की प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.