पटना, अगस्त 29 -- बिहार पुलिस की विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों पर सीधी नियुक्ति को लेकर 12 सितंबर को शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा होगी। यह परीक्षा पटना के वेटनरी कॉलेज खेल मैदान पर ली जाएगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शनिवार को बताया कि अभ्यर्थी शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा से संबंधित इ-प्रवेश पत्र पांच सितंबर से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि, समय व स्थान की सूचना प्रवेश पत्र पर ही दर्ज होगी। परीक्षा के दिन ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की भी जांच की जायेगी। निर्धारित तिथि को परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरा अवसर नहीं मिलेगा। पर्षद के मुताबिक ऊंचाई, सीना माप, वजन के निर्धारित मापदंडों के अनुरुप सभी अभ्यर्थियों का सफल होना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...