रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की। गुजरात से मंगलौर में जमात में आए एक जमाती का मोबाइल गुम हो गया। शिकायत पर कलियर कोतवाली में तैनात सिपाही सोनू चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए गुम मोबाइल को कुछ घंटों में ही बरामद कर लिया। सिपाही सोनू चौधरी ने बताया कि गुजरात निवासी मोहम्मद उवेश ने उन्हें किसी के माध्यम से सूचना दी थी कि उनका मोबाइल गुम हो गया है। उन्होंने मोबाइल में चल रहे नंबर को ट्रेस किया और लोकेशन के आधार पर मोबाइल बरामद कर लिया। साथ ही मोबाइल उवेश के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल मिलने पर उवेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सिपाही सोनू चौधरी और हरिद्वार पुलिस को आभार जताया। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी नहीं मिलने से हताश रेडियोग्राफर हुआ था लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.