प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के तहत उप निरीक्षक पद पर चयनित होने पर जनपद में तैनात रिक्रूट आरक्षी देवेश पांडेय को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भी मौजूद रहे। देवेश वर्तमान में थाना नवाबगंज में वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी के रूप में तैनात हैं। हाल ही में घोषित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल की है। एसपी ने देवेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से मिर्जापुर निवासी देवेश पांडेय की इस उपलब्धि पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...