सहारनपुर, जनवरी 13 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र के माहीपुरा क्षेत्र में सिपाही से अभद्रता करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सिपाही की तहरीर पर थाना जनकपुरी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। थाना जनकपुरी के पीआरवी ड्यूटी पर तैनात सिपाही राहुल नागर ने दर्ज कराए मामले में बताया कि नौ जनवरी को वह चालक होमगार्ड नीरज के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान माहीपुरा स्थित एक डेयरी के पास खाली मैदान में कुछ लोगों के नशा करने की सूचना मिली थी। तब वह मौके पर पहुंचे थे, जहां पर चार युवक बैठे मिले। उनसे पूछताछ की गई तो देवेंद्रनगर निवासी राहुल शर्मा और उसके तीन अन्य साथियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि चारों ने आरक्षी राहुल नागर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.