कुशीनगर, मार्च 26 -- कुशीनगर। चार सिपाहियों की करतूत ने जिले में वर्दी को शर्मसार कर दिया। चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। सिपाही सूरज गिरि व विनोद गुपता नौ साल पूर्व पुलिस विभाग में तैनात हुए थे। उनका काम था तस्करों को पकड़ना मगर ऐसा करते हुए सूरज गिरी खुद बड़ा गांजा तस्कर बन गया। वह तस्करी की दुनिया में सिपाही सूरज गिरि बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो गया।सिपाही से गांजा तस्कर बना सूरज गिरि पुलिस विभाग में रहते हुए तस्करों का सरगना था। जल्द ही उसने सिपाही विनोद गुप्ता, नितेश यादव व जितेन्द्र पाल को भी अपने गिरोह में शामिल कर लिया। विनोद गुप्ता व नितेश यादव पुलिस भर्ती 2016 बैच के सिपाही हैं। वहीं जीतेंद्र पाल 2019 बैच का सिपाही है।चारों सिपाहियों को कुशीनगर में ट्रेनिंग के साथ जिले में ही तैनाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.