लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने सिपाही सहित पांच लोगों के खातों से 9.40 लाख रुपये पार कर दिए। सरोजनीनगर निवासी अतुल मिश्रा मुंशीखेड़ा में किराए पर रहते हैं। अतुल के मुताबिक 14 दिसंबर को जालसाजों ने उनके खाते से 1.1 लाख रुपये पार कर दिए। सआदतगंज के बिहारीपुर निवासी प्रांजल जायसवाल के खाते से कई बार में 3.50 लाख रुपये ठगों ने निकाल लिए। कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी हरिकृष्ण गुप्ता को झांसा देकर जालसाजों ने खाते से एक लाख रुपये निकल गए। वहीं, प्रयागराज के कीड़गंज निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ में सिपाही हैं। ठगों ने सिपाही से 51 हजार रुपये हड़प लिए। मानकनगर के दौदाखेड़ा निवासी तुषार सिंह के खाते से 3.37 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस सभी मामलों की पड़ताल कर रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.