लखनऊ, फरवरी 10 -- साइबर ठगों ने ईओडब्ल्यू के सिपाही समेत दो लोगों के खाते से पौने पांच लाख रुपये पार कर दिए। जालसाज ने गेम एप पर फंसाकर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले गोमतीनगर और सुशांत गोल्फ सिटी के हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मूल रूप से चंदौली निवासी सिपाही सतीश चंद्र गुप्ता विशालखंड-2 में रहते हैं। वे ईओडब्ल्यू मुख्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय जालसाज ने जियो लॉटरी एप, तिरंगा एप पर उन्हें फंसाया। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर जालसाज ने कई बार में 3,26,010 रुपये गायब कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित सतीश चंद्र ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं मूल रूप से जालौन निवासी अनूप कुमार एचसीएल टेक्नोलॉजी में कार्यरत हैं। वे सुशांत गोल्फ सिटी के खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.