उरई, जून 11 -- उरई। संवाददाता फैक्ट्री एरिया चौकी में तैनात एक सिपाही समेत दो लोगों पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक बीती 19 मई की शाम करीब 7 बजे उसकी बेटी छाछ का पैकेट लेने दुकान जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का कहना है कि इस दौरान फैक्ट्री एरिया चौकी में तैनात एक सिपाही ने भी मंगल का साथ दिया। बेटी के शोर मचाने पर नाना व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। महिला ने 112 पर सूचना दी, पुलिस मौके पर आई। आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया जबकि मामला नाबालिग से छेड़छाड़ का है। पीड...