सिपाही समेत दो के खाते से निकले ढाई लाख रुपये
लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर जालसाजों ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में तैनात सिपाही समेत दो के खातों से 2.53 लाख रुपये पार कर दिए।मूल रूप से गाजीपुर जिले के दिलदार नगर स्थित कुशी निवासी आरक्षी अशरफ खां उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय में तैनात हैं। उनके पास एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो क्रेडिट कार्ड हैं। उनका कहना है कि 22 अप्रैल को साइबर जालसाज ने केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर उनके एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 1,44,440 रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने के बाद उन्होंने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गुडंबा के जानकीपुरम सेक्टर-जी निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक जानकीपुरम में खाता है। 4 मई को उनके पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.