अररिया, जून 28 -- अररिया, वरीय संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जिला मुख्यालय के 19 केन्द्रों पर सिपाही रैंक दूरसंचार आपरेटर पदों के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- सिपाही रैंक की दूरसंचार आपरेटर परीक्षा में 2716 अभ्यर्थी शामिलपरीक्षा की व्यवस्था निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां की थी। रविवार को संपन्न सिपाही रैंक की दूरसंचार आपरेटर पदों के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 7509 अभ्यर्थियों में से 2716 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4793 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीएम विनोद दूहन, एसडीओ बलवीर दास सहित अन्य वरीय अधिकारी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते दिखे। यह भी पढ़ें- ...