सिपाही मधुप हत्याकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सिपाही मधुप कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त जीवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आंदर थाना क्षेत्र के शलहापुर गांव स्थित इसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी आंदर थाना क्षेत्र के शलहापुर निवासी प्रेमनाथ साह के पुत्र जीवन कुमार है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार जीवन कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ आंदर, एमएच नगर व उत्पाद थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह समेत जिला आसूचना इकाई के कर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.