सीवान, अगस्त 6 -- सीवान, प्रतिनिधि। सिपाही मधुप कुमार हत्याकांड से जुड़े अप्राथमिक अभियुक्त शत्रुधन कुमार व इसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मैरवा थाना क्षेत्र के इमनौली निवासी नवाब यादव का पुत्र शत्रुधन कुमार उर्फ नवलखा, नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढ़ाला लक्ष्मीपुर निवासी शंकर यादव का पुत्र सुशील कुमार यादव उर्फ भीम व मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी दीनानाथ यादव का पुत्र सोनु कुमार यादव उर्फ शक्ति यादव शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद की है। इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसपी कार्यालय द्वारा बताया गया है कि जिला आसूचना इकाई व मुफ्फसिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 875/25 का अप्राथमिक अभियुक्त शत्रुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव बि...