गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता प्रेमी से शादी की जिद को लेकर गुरुवार सुबह एक युवती गोरखनाथ इलाके में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद, जब उसका प्रेमी टॉवर पर चढ़कर शादी का भरोसा दिया, तब वह नीचे उतरी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गाजीपुर की रहने वाली युवती का प्रेमी सिपाही है और गोरखपुर में ट्रैफिक विभाग में तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। युवती शादी करना चाहती थी, लेकिन सिपाही दूरी बना रहा था। वह सिपाही से मिलने बुधवार को गोरखपुर आई थी। जब वह नहीं मिला, तो उसके खिलाफ फरियाद लेकर निकली और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद सिपाही को बुलाया गया। सादे वर्दी में वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ा और उसे समझाकर नीचे लेकर आया। दोनों से गोरखनाथ थाने...