सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 4532 परीक्षार्थी अनुपस्थित
हाजीपुर, जून 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अगली परीक्षा 17 जून को होगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित वितरण, अभ्यर्थियों की जांच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार निगरानी में तैनात रहे। साथ ही उड़नदस्ता दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.