सिपाही भर्ती में होमगार्ड को आरक्षण घटाने पर उबाल
मधुबनी, अप्रैल 10 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। बिहार में होमगार्ड जवानों के लिए सिपाही भर्ती में आरक्षण को 50 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले के खिलाफ असंतोष गहराता जा रहा है। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने संगठन की ओर से विरोध करते हुए सरकार के इस निर्णय को दोहरी मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बिहार पुलिस, कारा विभाग, बीएमपी, उत्पाद विभाग, वन विभाग तथा चतुर्थ वर्गीय नियुक्तियों में होमगार्ड जवानों को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता रहा है, लेकिन अचानक इसे घटाकर 15 प्रतिशत कर देना जवानों के अधिकारों का हनन है। श्री यादव ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, बावजूद इसके अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.