सिपाही भर्ती परीक्षा 15 केंद्रों पर आज
समस्तीपुर, जून 17 -- समस्तीपुर। मद्यनिषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश का खुलासा होने के बाद समस्तीपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिख रही है। मुख्यालय के 15 केंद्रों पर आयोजित होने वाले परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार की रात जिलेभर में विशेष रोको-टोको अभियान व सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने रातभर शहर के होटल, लॉज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर थाना, मुफस्सिल थाना एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा आज : 18 केंद्रों पर दो पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.