सिपाही भर्ती परीक्षा में 6 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, ब्लूटूथ-वॉकी टॉकी बरामद
दरभंगा, जून 17 -- लहेरियासराय (दरभंगा), संवाद सूत्र। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दरभंगा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से छह फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में नवादा के रहने वाले राजा कुमार, गया के प्रदुमन कुमार, अरवल के राजेश कुमार, रोहतास के अरविंद कुमार, भोजपुर के अमित कुमार पाठक और भागलपुर के रहने वाले सुमन कुमार सौरभ शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने असली अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए 12-12 लाख रुपये की रकम तय की थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ब्लूटूथ, वॉकी-टॉकी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि पटना जिले के अनिसाबाद से ब्लूटूथ के माध्यम से उन्हें प्रश्नों के उत्तर बताए जा रहे थे। इस मामले में लहेरियासराय और नगर थाने में प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.