मधेपुरा, जून 14 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में जिले के ग्यारह परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग कारा में कक्ष पाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता के सिपाही पद पर बहाली को लेकर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में आवंटित दोनों पालियों में 9936 छात्र-छात्राओं के विरूद्ध मात्र 4470 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 5466 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर विभिन्न केन्द्रों पर अधिकारियों की टीम लगातार जायजा में जुटे रहे। शहर के एसएनपीएम प्लस टू स्कूल, दार्जलिंग पब्लिक स्कूल, केबी वीमेंस कॉलेज, अनुग्रह हाईस्कूल चकला, मधेपुरा डिग्री कॉलेज, वेदव्यास कॉलेज, केशव ...