सिपाही भर्ती परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा गया युवक
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर सख्ती के बीच रविवार को एक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। आरोपी युवक मोबाइल फोन को अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया था, लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसकी हरकत संदिग्ध लगने पर केंद्र प्रशासन ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र बेलवरिया निवासी रामप्रकाश चौहान पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। वह गोरखपुर स्थित नीना थापा स्कूल में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.