मुंगेर, जून 10 -- तारापुर,निज संवाददाता। पिछले वर्ष सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने एवं दिलाने के मामले में तारापुर अनुमंडल क्षेत्र से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर पटना पुलिस के हवाले किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ददरीजाला निवासी सन्नू कुमार, हरपुर थानाक्षेत्र के बलराम कुमार एवं मिथुन कुमार,तारापुर थानाक्षेत्र के काजीचक मिल्की निवासी राहुल कुमार,मोहनगंज निवासी सुभाष पासवान तथा महपुर निवासी जीवन कुमार शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी के निर्देश पर संयुक्त छापामारी की गयी। आरोपियों पर लिखित परीक्षा में अवैध तरीके से सफलता पाने,आर्थिक लाभ लेकर दूसरे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराने, एक ही व्यक्ति द्वारा अलग अलग नाम से आवेदन करने तथा अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठाने का आरोप है।...