सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के दो आरोपितों को जमानत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिपाही भर्ती परीक्षा में माइक्रोफोन से नकल करने के मामले में दो आरोपितों को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-एक के कोर्ट ने जमानत दे दी है। इनमें जेल में बंद भोजपुर के बाबुरा गांव निवासी आरोपित संजय कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह, बिहिया गांव के पवन कुमार शामिल हैं। इससे पहले इन दोनों आरोपितों की जमानत अर्जी एसीजेएम-आठ के कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद दोनों की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इस अर्जी पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम के कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.