जौनपुर, जून 12 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को एसटीएफ प्रयागराज ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने पकड़े गए आरोपियों समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो पुलिस भर्ती और होमगार्ड भर्ती में सेटिंग कराने का दावा कर बेरोजगार युवाओं को ठग रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ ने बुधवार की रात घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुंगराबादशाहपुर के बड़ागांव निवासी छोटेलाल और प्रयागराज के शांतिकुंज अपार्टमेंट निवासी राजू शामिल हैं। ये दोनों इस अभ्यर्थियों को अपना निशाना बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने उन चार अभ्यर्थियों के नाम भी बताए जिनसे पैसे लिए थे। एसटीएफ की ...