जौनपुर, जून 12 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने बुधवार की रात में मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से दबोच लिया। इनके खिलाफ मुंगराबादशाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों में एक मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र बड़ागांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक गिरोह सक्रिय है जो पुलिस भर्ती और होमगार्ड भर्ती में सेटिंग कराने का दावा कर बेरोजगार युवाओं को ठग रहा है। सूचना पर एसटीएफ ने बुधवार की रात में घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच ली। पूछताछ में दोनों ने चार लोगों के नाम कबूले हैं, जिनसे इन्होंने पैसे लिए थे। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी में दो बंदी गिरफ्तार आरो...