सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार दो शिक्षकों पर गिर सकती है बर्खास्तगी की तलवार, होगा प्रपत्र क गठित
खगडि़या, जुलाई 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंटर के अंदर धांधली करने में गिरफ्तार दो शिक्षकों निलंबित कर दिए गए हैं। कन्या उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल माड़र के शिक्षक अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जबकि उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल खैरी खुटहा के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार पर निलंबन की कार्रवाई के लिए आरडीडीई को लिखा गया है। साथ ही दोनों शिक्षकों पर प्रपत्र क अलग से गठित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इधर अब इन दोनों आरोपी शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि गत 28 जून को जिले में हुई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में धांधली व सेटिंग करने में केन्द्राधीक्षक, शिक्षक, परीक्षार्थी, सॉल्वर सहित 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसमें उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल खैरी खुटहा के प्रधानाध्यापक सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.