सिपाही भर्ती परीक्षा देने आई युवती प्रेमी संग फरार
बरेली, जून 16 -- बरेली। सिपाही भर्ती परीक्षा देने आई जलालाबाद की युवती प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहजहांपुर में जलालाबाद थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहकर पढ़ाई करती हैं। उनकी 20 वर्षीय छोटी बेटी नौ जून को सिपाही भर्ती परीक्षा देने बरेली आई थी। पेपर देने के बाद वह अपनी बहनों के कमरे पर रुकी थी और 13 जून की दोपहर बाजार जाने के बाद नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि उनके गांव का ही रवि उसे बहलाकर ले गया है। यह भी पढ़ें- बंदिशों के बावजूद युवती प्रेमी संग फरार इज्जतनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवती को तलाश रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.