भभुआ, जून 23 -- 24 जून को एकल पाली में होगी परीक्षा, सुबह नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र में रहेंगे अभ्यर्थी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध (युवा पेज) भभुआ नगर संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर शहर के प्लस टू हाई स्कूल में वीक्षकों एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें संचालन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि 24 जून को परीक्षा एकल पाली में आयोजित होगी, लेकिन इसमें अभ्यर्थियों को दो प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। पहला प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगा। दो...