कटिहार, जून 17 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस, रेल पुलिस और आरपीएफ को अलर्ट मोड में रखा गया है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बताया कि कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, बनमनखी, पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत सभी रेल थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी रेल थाना अध्यक्षों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ नियंत्रण करने तथा यात्रियों और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का...