लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के पदों पर भर्ती के लिए 24 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- डमी अभ्यर्थियों पर विशेष नजर, बायोमेट्रिक व फोटो मिलान के साथ होगी सख्त जांच : डीएमपरीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परीक्षा की तैयारियों, विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत कुल 83 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में होगी। प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से 11:30 ...