बिहारशरीफ, जून 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे के दानापुर मंडल की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही है। रेलवे ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि मंगलवार को पाटलिपुत्र, पटना व दानापुर स्टेशनों से कई जिलों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसी तरह, बुधवार को भी कई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें नालंदा के लिए भी कई ट्रेन शामिल है। सुबह सात बजे बख्तियारपुर से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन नौ बजे राजगीर पहुंचेगी। किउल से 12.30 में खुलने वाली ट्रेन 16.30 बजे गया पहुंचेगी। राजगीर से दोपहर एक बजे खुलने वाली ट्रेन तीन बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस परीक्षा: पटना, गया और दानापुर से आज और कल दौड़ेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत परीक्षा में आने-जाने वाले छात्र...