मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे 20 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन शनिवार और रविवार को होगा। शनिवार को पटना से बेतिया के लिए एक परीक्षा स्पेशल रात नौ बजे खुलेगी, जो हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी होते सुबह पांच बजे बेतिया पहुंचेगी। इसके अलावा रविवार को चार ट्रेनें चलेंगी। इसमें मधुबनी से दोपहर तीन बजे सीवान के लिए, दरभंगा से दोपहर 2.45 बजे पाटलिपुत्र के लिए, मुजफ्फरपुर जंक्शन से दोपहर तीन बजे और बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 3 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल खुलेगी।इसके अतिरिक्त रविवार को पूर्णिया से पाटलिपुत्र, सुपौल से पाटलिपुत्र के बीच परीक्षा स्पेशल चलेगी। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन वहीं, शनिवार को पाटलिपुत्र से सहरसा, पाटलि...