लखनऊ, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के रिजल्ट और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाकर भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई। पोस्ट का संज्ञान लेकर भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सतर्कता उपेंद्र सिंह ने हुसैनगंज थाने में मोहित सर गुरुकुल के नाम से संचालित यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के मुताबिक, इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि आरक्षी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन आठ जून 2026 से 10 जून तक की आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के अभिलेखों का सत्यापन कराने के बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर भ्रामक पोस्ट डालना पड़ा भारी, यू-ट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कट ऑफ लिस्ट (परिणाम) 31 ज...