सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की जिला सूचना पर्ची जारी
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददातापुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष के 32,679 हजार पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों की जिला/शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सभी जिलों में आठ, नौ व 10 जून को 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे के मध्य होगी। परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पांच, छह व सात जून को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं, जहां उनका परीक्षा केंद्र होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि अंकित कर प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.