सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, 1617 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बांका, जून 25 -- बांका, एक संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा मंगलवार को जिले में कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने आरएमके उच्च विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान सभी निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.