गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को पहली पाली की परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा तथा अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन कराया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के माध्यम से निगरानी की गई। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षापरीक्षा केंद्रों की व्यवस्थ...