बिहारशरीफ, जून 14 -- सिपाही भर्ती परीक्षा : 52 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा पहली पाली में 8307 व दूसरी पाली में 8303 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित गेट पर भीषण गर्मी से बचाव की व्यवस्था नहीं रहने से हलकान होते रहे छात्र समय पर केंद्र पर पहुंचने के लिए भाग दौड़ करते रहे अभ्यर्थी 92 स्टैटिक दंडाधिकारी, 44 गश्ती दल व 10 उड़नदस्ता टीमों की थी तैनात 23 केंद्रों पर दो पालियों में हुई कदाचारमुक्त परीक्षा फोटो : एसएस बालिका : रविवार को बिहारशरीफ एसएस बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में जाने के लिए गेट के बाहर खड़े अभ्यर्थी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित रविवार को पहली व दूसरी पाली की परीक्षा शहर के 23 केंद्रों पर हुई। इसमें 52 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाली में आठ हजार 307 तो दूसरी पाली में आठ हज...