सिपाही भर्ती परीक्षा: दो दिनों में 45 केंद्रों पर 16642 अभ्यर्थियों की होगी परीक्षा
कटिहार, जून 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 24 जून एवं 28 जून को कुल 45 परीक्षा केंद्रों पर 16,642 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से सुरक्षा एवं निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था की है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.