जमुई, जून 24 -- झाझा, निज संवाददाता सिपाही भर्ती परीक्षा को ले अभ्यर्थियों की सुविधा व सहूलियत के नजरिए से रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में बुधवार 24 जून को झाझा से पटना एवं उधर नवादा से झाझा के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा की गई है। पूमरे द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार 24 जून को 03211 नंबर की परीक्षा स्पेशल झाझा से सायं 5 बजे खुलकर रात 9 बजे पटना पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर व पटना साहिब स्टेशनों पर रुकने की बात बताई गई है। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस परीक्षा: पटना, गया और दानापुर से आज और कल दौड़ेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत इसी तरह 03209 नंबर की एक अन्य परीक्षा स्पेशल नवादा से 24 जून के दोपहर एक बजे खुलकर अपराहन 4.45 बजे झाझा ...