सिपाही भर्ती दौड़ के चौथे दिन दस अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा दौरान बुधवार को फिर दस अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें छह युवतियां और चार युवक शामिल हैं। दौड़ के दौरान किसी के पैर में दर्द हुआ तो कोई गिरकर चोटिल हो गया। कुछ अभ्यर्थियों ने कमजोरी और घबराहट की शिकायत की। सभी को तत्काल संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है। 47वीं वाहिनी पीएसी में बुधवार को परीक्षा का चौथा दिन था। सुबह महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई। दौड़ के दौरान छह युवति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.